नई दिल्ली: 17 जनवरी 2024. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी आईसीएआर के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर की विभिन्न सुविधाओं और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा के कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन किया.

इस दौरान मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि एवं बागबानी की आधुनिक पद्धतियों की बारीकी से जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि यहां हो रहे अनुसंधान के कामों का लाभ देश के छोटे व मझोले किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि इन के माध्यम से वे लाभान्वित हो कर आमदनी बढ़ा सकें एवं उन का जीवनस्तर ऊंचा उठ सके.

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के पूसा पहुंचने पर आईसीएआर के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक सहित अन्य अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने अगुआई की. सब से पहले मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर की विभिन्न सुविधाओं जैसे कि औडिटोरियम, प्रदर्शनी हाल और विभिन्न सभा कक्षों का दौरा किया और उन के उपयोग के बारे में जानकारी ली.

मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर स्थित अंतर्राष्ट्रीय गेस्टहाउस का दौरा किया. इस के बाद उन्होंने पूसा के वृहद कृषि प्रक्षेत्र के विभिन्न प्रभागों का भी दौरा किया. उन्होंने संरक्षित कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र का निरीक्षण किया, जिस की स्थापना प्रदर्शन फार्म के रूप में वर्ष 1998-99 में की गई थी.

इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केंद्र (माशव) और सिनाडको के माध्यम से कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग (डेयर) और आईसीएआर एवं इजराइल सरकार द्वारा संयुक्त रूप से इंडोइजराइल परियोजना का रूप दिया गया. इस परियोजना का उद्देश्य उन्नत गुणवत्ता व उत्पादकता के लिए बागबानी फसलों की परिनगरीय खेती की सघन व व्यावसायिक उन्मुख प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना था. इजराइल सरकार के साथ सहयोग अवधि पूरी होने पर इस सुविधा को संरक्षित कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप स्थापित किया गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
सब्सक्राइब करें
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...