मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया गया एवं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी गई. महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से उद्यान विभाग, कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा उगाई जा रही उन्नतशील प्रजातियों का प्रदर्शन भी किया गया.

हार्टिकल्चर विभाग के सहप्राध्यापक डा. अरविंद राणा ने बताया कि यहां पर प्रदर्शित की गई प्रजातियां और उन की गुणवत्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सराहा गया. साथ ही, किसानों ने भी पश्चिम उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली विभिन्न आम की प्रजातियां में काफी रुचि दिखाई और उन्होंने उन के पौधों की मांग भी की.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023 का आयोजन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 14 से 16 जुलाई तक लखनऊ स्थिति अवध शिल्पग्राम में किया गया. इस मेले में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग ले कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उगाई जा रही आम की विभिन्न प्रजातियों को देखा.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम के उत्पादन को दिया जा रहा है बढ़ावा - कुलपति प्रोफैसर केके सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफैसर केके सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक आम की प्रजातियों के जर्म प्लाज्मा का संरक्षण किया जाए और उन पर शोध कर के उन की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

कुलपति डा. केके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में गजरौला में आम महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिस में विश्वविद्यालय द्वारा 63 प्रजातियों के आम की प्रदर्शनी लगाई गई थी. जिस से किसानों को रूबरू कराया गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
सब्सक्राइब करें
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...